Modi mann ki baat नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम में मन की बात में रविवार को देश की बात की। उन्होंने आजादी की 75वीं सालगिरह की बात की, कारगिल विजय का जिक्र किया, कारगिल के शहीदों को याद किया, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की बात की और देश के लोगों से वोकल फॉर लोकल होने की बात भी कही। उन्होंने भारत जोड़ो अभियान चलाने को भी कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड में याद दिलाया कि कल यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस है। इस मौके पर उन्होंने कारगिल के शहीदों को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट’ का नारा भी दिया। साथ ही कहा कि गांधी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर देश के लोग भारत जोड़ो अभियान चलाएं। कार्यक्रम में मोदी ने आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, तमिलनाडु सहित देश भर में इनोवेटिव काम कर रहे लोगों की तारीफ की। वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से हैंडलूम और खादी का इस्तेमाल करने की अपील की।
Modi mann ki baat
Read also भारत-पाक सुरक्षा बलों के बीच वार्ता
मोदी ने कहा- जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, ऐसे लोगों की देशभक्ति की भावना हमें जोड़ती है। कल कारगिल विजय दिवस भी है। यह भारत की सेना के शौर्य का प्रतीक है। मैं चाहूंगा कि आप कारगिल की गाथा जरूर पढ़ें। वीरों को नमन करें। मोदी ने कहा- दो दिन पहले टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों को देखकर देश रोमांचित हो उठा था। पूरे देश ने इनसे कहा कि विजयी भव:। सोशल मीडिया पर इनके सपोर्ट के लिए विक्टरी पंच कैंपेन शुरू हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को कोरोना से सावधान रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए और सारे ऐहतियात बरतने चाहिए।
मन की बात में देश की बात, कोरोना से सावधान रहने की नसीहत
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...