मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस Payal Rohatgi फंसी विवादों में, मुंबई पुलिस ने किया मामला दर्ज

Byदिनेश सैनी,
Share
बॉलीवुड एक्ट्रेस Payal Rohatgi फंसी विवादों में, मुंबई पुलिस ने किया मामला दर्ज
मुंबई | Payal Rohatgi Police Complaint: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। पायल भले ही फिल्मों से बहुत दूर हो लेकिन वे फिर भी सुर्खियों में बनी रहती है। पायल कभी अपनी फोटोज तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ ही जाती हैं। अब पायल रोहतगी अपने विवादित बयानों को लेकर मुसीबत में पड़ गई हैं। उनके खिलाफ पुणे में मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें :- Jacqueline Fernandez कई बार हुई हैं Oops Moment का शिकार … पायल रोहतगी ने  महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। आरोप है कि पायल ने इन सभी के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ इस वीडियों में ऐसी बातें भी कही गई हैं, जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब पायल पर इस तरह के आरोप लगे हो। ये भी पढ़ें :-  Sonam Kapoor ने डाली ऐसा वीडियो, लोेगों ने कहा- दिखाना क्या चाहती हो… (Watch Video) पहले भी रही विवादों में इससे पहले भी कई बार पायल अपने सोशल मीडिया वीडियो को लेकर ऐसी परेशानियां उठा चुकी हैं। इससे पूर्व भी पायल रोहातगी का नाम विवादों में भी रहा है। साल 2019 में पायल रोहातगी ने पहले पीएम पंडित जवाहर लाल पर अभद्र कमेंट किया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह सोशल मीडिया पर कई विवादास्पद पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। यहीं नहीं उन्होंने सती प्रथा का समर्थन करके भी अपने लिए मुसीबते बढ़ाई थी और आलोचना का शिकार हुई थी। ये भी पढ़ें :- Sunny Leone का फिर से आया हॉट अवतार, ब्लू बिकनी पहन खोली शैंपेन, Video आ रहा फैंस को पसंद पायल रोहतगी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और दीया मिर्जा के साथ फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी। पायल रोहतगी सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड खिताब भी जीत चुकी हैं। पायल रोहतगी 2011 से भारतीय पहलवान संग्राम सिंह के साथ रिलेश्नशिप में हैं। 27 फरवरी 2014 को उन्होंने अहमदाबाद में पहलवान संग्राम सिंह से सगाई की। अप्रेल 2015 में रोहतगी अपने मंगेतर पहलवान संग्राम सिंह के साथ स्टार प्लस पर डांस रियलिटी शो नच बलिए 7 में नजर आई भी थीं।
Published

और पढ़ें