Warning: A non-numeric value encountered in /home/u346475527/domains/nayaindia.com/public_html/wp-content/themes/nayaindia2023/functions.php on line 1611
Pre Monsoon की गतिविधियां शुरू, दिल्ली-राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, गर्मी-उमस से मिलेगी निजात - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट

Pre Monsoon की गतिविधियां शुरू, दिल्ली-राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, गर्मी-उमस से मिलेगी निजात

Share
Weather Forecast

नई दिल्ली | भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। जैसे-जैसे मानसून (Monsoon 2021) भारत के हिस्सों में आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे उत्तर भारत में उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम पलटने वाला है और गर्मी-उमस से राहत मिलने वाली है। मानसून (Monsoon 2021 Update) तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने महाराष्ट्र कवर कर लिया है, ऐसे में दिल्ली में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, करीब 12 दिन पहले ही मानसून (Monsoon) के दस्तक देने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- Delhi सरकार के निशाने पर Modi सरकार, मनीष सिसोदिया ने जमकर बोला हमला, कहा- SC की फटकार पर ही काम करता है केन्द्र

राजस्थान में भी पलटेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज शनिवार से राजस्थान में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 12 जून से प्री-मानसून (Pre Monsoon) की गतिविधियां चालू हो जाएगी। जिससे आंधी चलेगी और बारिश होगी। राज्य के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में 10 हजार से कम हुए एक्टिव केस, CM गहलोत ने बुलाई समीक्षा बैठक, आज हो सकते हैं Lockdown पर बडे़ फैसले

आज हो सकती है दिल्ली में हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अलावा आज दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही धूल भरी हवाएं-आंधी भी चलने की आंशका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के से हवा चल सकती है साथ ही बारिश भी सकती है। ये क्रम अगले 5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। जिससे में दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 2 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें