nayaindia Karnataka election Priyanka प्रियंका ने कर्नाटक में किया प्रचार
ताजा पोस्ट

प्रियंका ने कर्नाटक में किया प्रचार

ByNI Desk,
Share

बेंगलुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो दिन के कर्नाटक दौरे के बाद मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक के दौरे पर पहुंची और मैसुरू के इलाके में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। प्रियंका पहली बार कर्नाटक के चुनाव प्रचार में उतरी हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना और 13 मई को नतीजे आएंगे।

अपने पहले चुनावी दौरे में प्रियंका ने राहुल गांधी की तरह ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा की सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। प्रधानमंत्री को भी कई लोगों ने यहां के सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्‌ठी लिखी, लेकिन पीएम चुप हैं। प्रियंका ने कहा- इस सरकार में हर तरह के स्कैम हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के कारण एक कॉन्ट्रैक्टर ने आत्महत्या की, पुलिस भर्तियों में स्कैम हुए, हर तरह का भ्रष्टाचार किया गया। इसके खिलाफ पीएम को चिट्ठी भी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

प्रियंका ने कहा- आपने सुना होगा कि कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने पीएम तक लेटर लिखा मगर कुछ समाधान नहीं निकला। तमाम स्कैम हुए लेकिन कहीं किसी दोषी को पकड़ा नहीं गया क्योंकि वे भाजपा से जुड़े थे। उन्होंने भाजपा विधायक मदल विरूपक्षपा का हवाला देते हुए कहा- एक विधायक के बेटे से आठ करोड़ रुपए कैश मिले, उस पर कार्रवाई करने के बजाए उनके पिता ने परेड निकाली। इन्होंने किसी को नहीं छोड़ा जहां मौका मिला, इन्होंने वहां लूटा।

प्रियंका ने कर्नाटक के लोकल दूध ब्रांड नंदिनी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- बीजेपी ने नंदिनी ब्रांड को खत्म करने की कोशिश की। आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय दूध उत्पादन इतना था कि हम ‘क्षीर भाग्य योजना’ के तहत स्कूल के बच्चों को दूध देते थे। यही नहीं दूध के भारी उत्पादन के कारण हम किसानों को भी पांच रुपए प्रति लीटर दूध देते थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों अमूल दूध ने कर्नाटक के बाजार में एंट्री की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें