ताजा पोस्ट

प्रियंका गांधी ने निभाया वादा कांग्रेस की पहली सूची में 40% महिलाओं को टिकट...

ByNI Desk,
Share
प्रियंका गांधी ने निभाया वादा कांग्रेस की पहली सूची में 40% महिलाओं को टिकट...
लखनऊ। Congress First List Out : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है इसलिए सियासी हलचल में भी तेज हो गई है. कांग्रेस को इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद आंका जा रहा है. उत्तर प्रदेश पर अपना दूसरा घर बना चुकी प्रियंका गांधी इन दावों से साफ इंकार करती हैं. उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी से चाहेगी तो चुनाव के बाद भी वहीं रहेंगी और अगर कहीं और जाने को कहेगी तो चली जाऊंगी.

40% महिलाओं को टिकट

Congress First List Out : विधानसभा चुनाव के पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि वह इस बार महिलाओं को मौका देना चाहती हैं. पहले चरण की लिस्ट घोषित करने के बाद प्रियंका गांधी की यह बात काफी हद तक सही भी लग रही हैं. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 40% महिलाओं को टिकट दिया है. इस संबंध में बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि ये सभी महिलाएं अपने अपने जीवन में संघर्षरत हैं कोई पत्रकार है तो कोई अभिनेत्री. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 परिवारों में से 50 महिलाएं इस बार कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रही हैं. यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसे भी पढ़ें -श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने लिया संन्यास, कहा – फिर से देश के लिए खेलना चाहता हूं

उन्नाव पीड़िता की मां को भी टिकट

Congress First List Out : बता दें कि प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्नाव पीड़िता की मां को भी कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि 40% महिलाओं के साथ ही हमने 40% युवाओं को आगे बढ़कर राज्य और देश के लिए काम करने का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा में ले जाने का प्रयास करें. इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: चुनावों की गहमागहमी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी साइलेंट मोड पर क्यों
Published

और पढ़ें