मंडी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद सोमवार को पहली चुनावी सभा की। उन्होंने राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदल देने की पंरपरा को अच्छी परंपरा बताते हुए कहा कि लोगों को इसे जारी रखना चाहिए। यानी राज बदल देना चाहिए। दूसरी ओर भाजपा राज नहीं रिवाज बदलने की बात कह रही है। प्रियंका ने मंडी में अपनी पहली चुनावी रैली में अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया और कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था।
प्रियंका ने मंडी की कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में पहाड़ की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का जिक्र करते हुए यहां के लोगों को उनकी खुद्दारी याद दिलाई। उन्होंने भाजपा के मिशन रिपीट और रिवाज बदलने के कैंपेन का जवाब देते हुए कहा कि यह अच्छी परंपरा है और इसे जारी रखना चाहिए। हिमाचल में भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए प्रियंका ने लोगों से कहा कि अब उन्हें जय रामजी कह देना चाहिए।
गौरतलब है कि हिमाचल में 1985 के बाद पिछले 37 साल से हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा रही है। प्रियंका ने मंच से अपने भाषण में इसे अच्छा बताते हुए कहा कि इससे नेताओं के दिमाग ठीक रहते हैं। प्रियंका ने लोगों से सरकार बदलने की ये परंपरा जारी रखने की अपील की। कांग्रेस महासचिव ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठा कर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों पर निशाना साधा।
छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी में रैली के लिए पहुंची प्रियंका ने रैली शुरू करने से पहले बाबा भूतनाथ मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी किए। इस तरह उन्होंने देवभूमि के लोगों की धार्मिक भावनाओं को कांग्रेस के पक्ष में करने का प्रयास किया। प्रियंका ने बेरोजगारी और महंगाई के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी और हिमाचल की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा रोजगार चाहता है, लेकिन मोदी सरकार अग्निवीर योजना ले आई। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। जयराम सरकार नौकरियां देने में नाकाम रही। राज्य के सरकारी विभागों में 63 हजार पद खाली पड़े हैं। उनके साथ राज्य के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल भी मौजूद थे। उनके जरिए प्रियंका ने यह मैसेज दिया कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।
राज बदलने की परंपरा जारी रहे: प्रियंका
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...