मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार Puneeth Rajkumar के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, लगाई गई धारा 144, दो रातों के लिए शराब की दुकानें बंद

Byदिनेश सैनी,
Share
साउथ के सुपरस्टार Puneeth Rajkumar के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, लगाई गई धारा 144, दो रातों के लिए शराब की दुकानें बंद
बेंगलुरु | Puneeth Rajkumar Death: साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का 46 साल की उम्र में शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द होने पर बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत ही नहीं, राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर छाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। वहीं, कर्नाटक के सीएम ने उनके अंतिम दर्शन किए। अभिनेता के फैंस और फिल्म जगत की हस्तियां उनके लिए शोक व्यक्त कर रही हैं। कर्नाटक के सीएम ने किए पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि Puneeth Rajkumar Latest Updates: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पुनीत राजकुमार दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। अचानक उनके निधन से उनके फैंस में मायूसी छा गई है। वे अपने हीरो की एक झलक पाने को बेताब हो रहे हैं। ऐसे में पुनीत राजकुमार की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। दो रातों के लिए शराब की दुकानें बंद, लगाई धारा 144 Puneeth Rajkumar Death: अभिनेता श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैंस की भीड़ बेकाबू होती नजर आ रही हैं। ऐसे में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। बेंगलुरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार पुनीत राजकुमार साउथ के कितनी बड़े अभिनेता थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई देते हुए बताया कि, उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ रविवार को कांतीरवा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ये भी पढ़ें ‘हाथी’ की सवारी छोड़कर ‘साइकिल’ चलाने वाले हैं बसपा के ये 6 विधायक, आज सपा में होंगे शामिल देश के प्रधानमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनीत राजकुमार के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि, दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति। ये भी पढ़ें:- Petrol के बाद अब Diesel बना रहा नया रिकाॅर्ड, आज भी बढ़े दाम, श्रीगंगानगर में डीजल पहुंचा 112 के पार ऐसा रहा उनका सफर... पुनीत राजकुमार मल्टी टैलेंटेड थे। वे एक एक्टर ही नहीं बल्कि, प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और प्रोड्यूसर भी थे। पुनीत का पुनीत का जन्म 17 मार्च, 1975 को चेन्नई में हुआ था उन्होंने 1 दिसंबर, 1999 को अशविनी रेवंत से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। पुनीत 5 भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता राजकुमार भी सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर और सिंगर थे। उनकी मां प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर थीं। पुनीत ने महज 6 महीने की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। 2002 में पुनीत ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अप्पू’ से की थी। इस फिल्म के बाद से ही पुनीत अप्पू के नाम से फेमस हो गए। उन्होंने बतौर लीड एक्टर 29 फिल्मों में काम किया। पुनीत को अपनी अदाकारी के लिए सिर्फ 10 साल की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Published

और पढ़ें