नई दिल्ली। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने सफाई दी है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा का अगला चुनाव मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर ही लड़ेगी। इससे पहले रावत ने कह दिया था कि कांग्रेस पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसे मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए ट्विट किया था। गौरतलब है कि चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। charanjit singh channi congress
बहरहाल, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले की तारीफ की और विरोधी पार्टियों को चुनौती भी दी कि वे भी दलित नेता को मुख्यमंत्री घोषित करें। हरीश रावत के बयान पर सफाई देते हुए सुरजेवाला ने साफ किया कि चरणजीत सिंह चन्नी ही अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी से भेदभाव नहीं किया जाता और सभी के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस व भाजपा दोनों जात के भरोसे!
सुरजेवाला ने बसपा सुप्रीमो मायावती को चुनौती दी है कि वे शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं और ऐलान करें कि उनका मुख्यमंत्री भी दलित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को भी चुनौती देते हुए कहा है कि वह भी दर्जन भर प्रदेशों में खुद और गठजोड़ में सरकार चला रहे हैं, क्या वह भी वहां पर दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगे। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने ही सबसे पहले दलित राष्ट्रपति, विधानसभा स्पीकर और अब देश का पहला दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के शपथ लेने के बाद लिए फैसलों की भी चर्चा करते हुए सराहना की है। उन्होंने कहा चन्नी ने गरीब व पिछड़े वर्ग के लिए अहम फैसले किए हैं।
चन्नी के चहरे पर ही लड़ेगी कांग्रेस
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...