चंडीगढ़ | Punjab Board Exams 2023: पंजाब बोर्ड ने अपना 2022-23 परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसके मुताबिक, क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान हो गया है। परीक्षा फरवरी और मार्च 2023 के महीने में आयोजित की जाएंगी। जो परीक्षार्थी इस साल पंजाब बोर्ड (पीएसईबी) की बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे हैं वे पंजाब शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड ने अभी केवल बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखें घोषित की हैं। इसका विस्तृत शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर वहां परीक्षा की डेट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- एक बार जरूर ट्राई करें गाजर की बर्फी, जानें विधि
इन क्लासों की परीक्षा तारीखें भी हुई जारी
पंजाब शिक्षा विभाग ने न केवल 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है बल्कि क्लास पांचवीं और आठवीं की परीक्षा तारीखें भी जारी कर दी हैं।
ये भी पढ़ें:- धर्म को बेचने के अगले डेढ़ साल!
कब से होंगी परीक्षाएं
– पंजाब बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और 18 अप्रैल 2023 तक चलेंगी।
– 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी 2023 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2023 तक चलेंगी।
– कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 24 फरवरी 2023 के बीच में आयोजित होंगी।
– कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 06 मार्च 2023 के बीच में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला
पहले आयोजित होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
Punjab Board Exams 2023: पंजाब बोर्ड के मुताबिक, लिखित परीक्षाओं के पहले प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किये जाएंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम 23 जनवरी से 01 फरवरी 2023 के बीच आयोजित होंगे। इसी के साथ बोर्ड ने और भी किसी भी तरह की जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर और ईमल आईडी भी दी है। जिस पर परीक्षार्थी अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं।
टेलीफोन नंबर – 0172-5227333, 5227334
ईमेल आईडी – conductpseb@gmail.com