चंडीगढ़ | Amarinder Singh Raja Vading: पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से उनकी कुर्सी जाने के बाद उनकी जगह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज आधिकारिक रूप से चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। गौरतलब है कि, पंजाब की सत्ता पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सीएम पद पर आसीन हो चुके हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल का एक महीना भी पूरा कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- देश में 14,241 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, तीन दिन से सामने आ रहे 2 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव
9 अप्रैल को बनाया गया था कांग्रेस की राज्य इकाई का प्रमुख
बता दें कि, पूर्व परिवहन मंत्री रहे 44 वर्षीय वड़िंग को 9 अप्रैल को कांग्रेस की राज्य इकाई का प्रमुख बनाया गया था। वह मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
कुछ ऐसा रहा है वड़िंग का राजनीतिक सफर
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कांग्रेस पार्टी में अच्छी खासी धाक है। 22 साल की उम्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में वड़िंग साल 2000 में पहली बार श्री मुक्तसर साहिब के ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद साल 2005 में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त हुए। साल 2008 में पंजाब युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पद पाया और साल 2009 में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर आसीन हुए। इसके बाद वड़िंग को साल 2012 में कांग्रेस पार्टी ने गिद्दड़बाहा से विधानसभा चुनाव में उतारा। जिसमें जीत हासिल कर कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वित्त मंत्री बने। इसके बाद वड़िंग ने पहले 2017 और फिर विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करते हुए खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया।
ये भी पढें:- भाजपा नेता आदित्य मिश्रा की संदिग्ध हालत में मौत पर परिवार ने जताई हत्या की आशंका, महंत नरेंद्र गिरि के थे बेहद करीबी