ताजा पोस्ट

Navjot Singh Sidhu बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

ByNI Desk,
Share
Navjot Singh Sidhu बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों  की भी नियुक्ति
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ( navjot singh sidhu ) के बीच चली आ रही खींचतान खत्म हो गई है। कांग्रेस (congress) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू  को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। पार्टी ने सुनील जाखड़ के स्थान पर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए है। Read also: पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, कहा-सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा को तैयार पार्टी ने रविवार को यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने  Navjot Singh Sidhu को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाने को मंजूरी दी है। पार्टी ने इसके अलावा पंजाब में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। ये संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी। पार्टी ने कहा है कि श्री नागरा सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में पार्टी प्रभारी बने रहेेगे।   नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म भारत में पंजाब प्रान्त के पटियाला जिले में हुआ। 1983 से 1999 तक वे क्रिकेट के मँजे हुए खिलाड़ी रहे; क्रिकेट से संन्यास लेने के पश्चात उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा का टिकट दिया। उन्होंने राजनीति में खुलकर हाथ आजमाया और भाजपा के टिकट पर 2004 में अमृतसर की लोकसभा सीट से सांसद चुने गये। उन पर एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा चला और अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनायी। जिसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से तत्काल त्यागपत्र देकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। उच्चतम न्यायालय द्वारा निचली अदालत की सजा पर रोक लगाने के पश्चात उन्होंने दुबारा उसी सीट से चुनाव लड़ा और सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी व पंजाब के वित्त मन्त्री सुरिन्दर सिंगला को 77626 वोटों के भारी अन्तर से हराया। सिद्धू पंजाबी सिक्ख होते हुए भी पूर्णतया शाकाहारी हैं।[2] संयोग से उनकी पत्नी का नाम भी नवजोत है। पत्नी नवजोत कौर पेशे से चिकित्सक हैं और पटियाला में जहाँ सिद्धू का स्थायी निवास है, रहती हैं।
Published

और पढ़ें