ताजा पोस्ट

पंजाब में मंत्रियों के नाम पर माथाचप्पी

ByNI Desk,
Share
पंजाब में मंत्रियों के नाम पर माथाचप्पी
नई दिल्ली। पंजाब में मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को शपथ लेने के कई दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रियों के नाम का फैसला नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से मंत्रियों की शपथ अटकी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चन्नी के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी और कहा गया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। इस मसले पर विचार के लिए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को दिल्ली बुलाया है। Punjab New Cabinet ministers जानकार सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चन्नी के साथ बैठक के बाद मंत्रियों की सूची तैयार हो गई थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह की नाराजगी को देखते हुए इसे रोक दिया गया है। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ बैठक की। बैठक के बाद सुनील जाखड़ ने एक बयान जारी किया, जिससे उनकी नाराजगी दूर हो जाने का संकेत मिला है। बहरहाल, शुक्रवार को देर रात चली बैठक के बाद चन्नी और सिद्धू को फिर शनिवार को दिल्ली बुलाया गया। Read also Maharashtra Schools Reopen: महाराष्ट्र सरकार का 4 अक्टूबर से सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला Punjab CM CharanjitSingh Channi बताया जा रहा है कि कैप्टन के करीबी रहे छह मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है। इसके बाद पार्टी में किसी तरह की भगदड़ न मचे, यह सुनिश्चित करने के लिए सूची रोकी गई है। जानकार सूत्रों के मुताबिक नई कैबिनेट में सात नए नए मंत्री शामिल करने की तैयारी थी लेकिन अब पुराने मंत्रियों को लेकर फिर से विचार हो रहा है। बहरहाल, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने और मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे सुनील जाखड़ ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद नाराजगी छोड़ दी है। उन्होंने एक बयान जारी करके पंजाब में चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले का स्वागत किया है। जाखड़ ने लिखा कि राहुल गांधी का यह फैसला काफी बोल्ड है और इसने पंजाब में चल रही कई भ्रांतियों को तोड़ा है। इसके साथ ही जाखड़ ने ताजा बदलाव के बाद पंजाब की भाईचारक सांझ और मेलजोल को बचाकर रखने की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें पहले से फूट डालने वाले काम करती रही हैं। ऐसे में पंजाबियों को एक बार फिर भाईचारक सांझ का परिचय देना होगा। अंत में उन्होंने लिखा कि नई कांग्रेस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Published

और पढ़ें