मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब भारतीयों की तारीफ की है। पुतिन ने शुक्रवार को भारतीयों को प्रतिभाशाली बताते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और विकास के मामले में इसे शानदार नतीजे हासिल होंगे। चार नवंबर को रूस के एकता दिवस पर पुतिन की तारीफ करते हुए कहा- विकास के मामले में भारत को शानदार नतीजे मिलेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। करीब डेढ़ अरब लोग उसकी ताकत हैं।
पुतिन ने मूल रूप से रूसी भाषा में भाषण दिया था, जिसे न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने अंग्रेजी में जारी किया है। पुतिन ने अपने भाषण में कहा- भारत को देखिए, यहां के लोग आंतरिक विकास के लिए बहुत प्रतिभाशाली और प्रेरित हैं। इसे निश्चित रूप से शानदार नतीजे हासिल होंगे। भारत को विकास के मामले में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है और करीब एक-डेढ़ अरब लोग, यह उसकी ताकत है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति के बारे में बात की। गौरतलब है कि बता दें, पुतिन ने पिछले महीने भी भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने 28 अक्टूबर को कहा था कि उनके देश के भारत के साथ रिश्ते खास हैं और दोनों राष्ट्रों ने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है व भविष्य में भी यह जारी रहेगा। उन्होंने देशहित में स्वतंत्र विदेश नीति पर चलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की थी।