ताजा पोस्ट

पुतिन ने कहा यूक्रेन में जीतेगे

ByNI Desk,
Share
पुतिन ने कहा यूक्रेन में जीतेगे
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के विजय दिवस के मौके पर दावा किया कि दूसरे विश्वयुद्ध की तरह रूस यूक्रेन में भी जीतेगा। इस मौके पर हालांकि उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया लेकिन पश्चिमी देशों पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाटो की ओर से रूस पर हमले की तैयारी हो रही थी इसलिए उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। उन्होंने यह भी कहा कि रूस अपनी मातृभूमि के लिए लड़ रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 77वीं वर्षगांठ पर रविवार को पूर्व सोवियत देशों को बधाई दी और कहा- 1945 की तरह ही हमारी जीत होगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा- हमारे सैनिक, अपने पूर्वजों की तरह, अपनी मातृभूमि को नाजी से मुक्त करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। आज, नाज़ीवाद के पुनर्जन्म को रोकना हमारा सामान्य कर्तव्य है, जिससे विभिन्न देशों के लोगों को बहुत पीड़ा हुई। पुतिन ने कहा- हमें उम्मीद है कि नई पीढ़ियां अपने पिता और दादा की स्मृति के योग्य हो सकती हैं। दुर्भाग्य से, आज, नाजीवाद एक बार फिर अपना सिर उठा रहा है। हमारा कर्तव्य उन लोगों के वैचारिक उत्तराधिकारियों को रोकना है जो दूसरे विश्व युद्ध में हार गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि वे यूक्रेन के सभी निवासियों के शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण भविष्य की कामना करते हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के 72 दिन हो गए हैं और युद्ध अब भी जारी है। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर बमबारी कर रहा है, जिसमें बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं।
Tags :
Published

और पढ़ें