देवबंद। कोरोना महामारी और लाॅक डाउन के बीच उत्तर प्रदेश के देवबंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के कारण भारतीय जनता पार्टी के लोगों में रोष व्यक्त करते हुए पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
भाजपाइयों ने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
भाजपाइयों का कहना है कि एक सप्ताह में दूसरी बार श्री मोदी के खिलाफ पोस्ट डालकर देवबंद नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता नितिन गुप्ता और आलोक खटीक ने पीएमओ के ट्विंटर हैंडल पर भी इसकी शिकायत की है। देवबंद के मोहल्ला शाहजीलाल निवासी एक युवक ने यह आपत्तिजनक पोस्ट डाली है।
मोदी और शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट से भाजपाइयों में रोष
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...