समाचार मुख्य

कृषि कानून वापस ले सरकार- राहुल

ByNI Desk,
Share
कृषि कानून वापस ले सरकार- राहुल
rahul gandhi farm bill नई दिल्ली। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन से नौ महीने पूरे होने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि सरकार तीनों कानून वापस ले। उधर किसानों ने भी नौ महीने पूरे होने के बाद आंदोलन तेज करने का फैसला किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों के खिलाफ पहली हल्ला बोल रैली चंडीगढ़ में की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नौ महीने पूरे हो जाने के बाद भी सरकार बातचीत के लिए राजी नहीं है। बहरहाल, किसान आंदोलन के नौ महीने पूरे होने पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को कानूनों को कृषि विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की। उन्होंने हैशटैग ‘फार्मर्स प्रोटेस्ट’ से ट्विट किया और लिखा- खेत को रेत नहीं होने देंगे, मित्रों को भेंट नहीं देने देंगे। कृषि विरोधी कानून वापस लो। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा- नौ माह से कृषि के क्रूर काले कानूनों के ख़िलाफ़ एक क्रांति खेतों की कोख में पल रही है, संघर्ष का जन्म होगा, अब रण भीषण होगा। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली से लगी सीमाओं पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की है। सरकार और किसानों के बीच इस संबंध में 11 दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अब भी कायम है। इस साल जनवरी में आखिरी बार वार्ता हुई थी उसके बाद गतिरोध बना हुआ है।
Published

और पढ़ें