उज्जैन | Rahul Gandhi Mahakal Puja: कांग्रेस की ’भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) लेकर निकले पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि, राहुल गांधी ’भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले हुए है। जिसके तहत वो अभी मध्य प्रदेश में है।
ये भी पढ़ें:- आजम खान का अपने करीबी रहे लोगों पर तीखा प्रहार, कहा- बीजेपी के यहां पोछा लगाएंगे!
विधि विधान के साथ की पूजा-अर्चना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यानि आज 4ः15 बजे बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे और लाल रंग का शोल ओढ़कर महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) के गर्भगृह में पहुंचे। राहुल ने यहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। राहुल गांधी ने सबसे पहले भगवान श्री गणेश का पूजन किया। इसके बाद माता पार्वती और कार्तिकेय भगवान की पूजा की।
ये भी पढ़ें:- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग में कौन है सिक्सर किंग
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/EqS5XMYNqE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2022
किया पंचामृत पूजन और रुद्राभिषेक
Rahul Gandhi Mahakal Puja: राहुल गांधी ने भगवान महाकाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, जल, घी आदि से पंचामृत पूजन किया और फिर मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक भी किया। पूजा-अर्चना के बाद राहुल ने भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राहुल नंदीहाल में आए जहां स्वास्तिक वाचन किया गया।
ये भी पढ़ें:- अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई दो दिसंबर तक स्थगित