ताजा पोस्ट

Rajasthan में सीएम गहलोत की फिर चली जादूगरी, Congress ने उपचुनाव में BJP से छीन ली परंपरागत सीट

Byदिनेश सैनी,
Share
Rajasthan में सीएम गहलोत की फिर चली जादूगरी, Congress ने उपचुनाव में BJP से छीन ली परंपरागत सीट
जयपुर | Rajasthan Bypolls Result 2021: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहतोत (Ashok Gehlot) को यूं ही राजनीति का जादूगर नहीं कहा जाता है। गहलोत ने कई मौकों पर अपनी जादूगरी का नमूना पेश किया है। गहलोत राजनीति के मझे हुए खिलाड़ी है और विपक्षीयों को कब चीत कर दे ये तो वे ही जानते हैं। सत्ताधारी गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की जनता पर ऐसा जादू चलाया है कि, लाख जतन के बावजूद भी विपक्षी पार्टियां उन्हें मात नहीं दे पा रही हैं। राज्य में हुए उपचुनावों के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया है। राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नगराज मीणा को जीत मिली और वल्लभनगर सीट से कांग्रेस की प्रीति शक्तावत ने जीत हासिल की है। ये भी पढ़ें:- कांग्रेस का विकल्प नहीं है तृणमूल madhya pradesh by elections धरियावद में भाजपा की परंपरागत सीट निकली हाथ से Rajasthan Bypolls Result 2021: प्रतापगढ़ के धरियावद उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से उसकी परंपरागत सीट छीन ली है। यहां से भाजपा के दिवगंत गौतम लाल मीणा लगातार पिछले दो चुनाव जीत चुके थे। लेकिन उपचुनाव में यहां भाजपा की हालत खस्ता रही और इस बार भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह तीसरे नंबर पर रहे, जबकि यह सीट परंपरागत रूप से भाजपा की मानी जाती है। कांग्रेस के नगराज मीणा ने यहां से निर्दलीय थावरचंद को 18 हजार 725 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी नगराज को 69 हजार 819 मत मिले। निर्दलीय थावरचन्द को 51 हजार 94 मत मिले। जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खेतसिंह को 46 हजार 487 मत मिले। ये भी पढ़ें:- अखिलेश भी ध्रुवीकरण की कोशिश में! वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस की जीत Rajasthan Bypolls Result 2021: उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने फतह हासिल की। यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति शक्तावत ने उपचुनाव में बाजी मारी। जीत के बाद प्रीति शक्तावत ने कहा कि, ये जीत वल्लभनगर विधानसभा परिवार की जीत है। कांग्रेस परिवार एक है और एक रहेगा। हम मिलकर विकास करेंगे। मैं इस क्षेत्र में नई हूं लेकिन पार्टी के जो वरिष्ठ सदस्य हैं, उनका सहयोग की आशा है। ये भी पढ़ें:-  योगी बता रहे हैं एयरफोर्स की स्ट्रेटेजी!
Published

और पढ़ें