जयपुर | MLA Bhanwarlal Sharma Passed Away: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का आज निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रविवार सुबह 7.35 बजे अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार सुबह एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वे आईसीयू में एडमिट थे। शर्मा के निधन से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी के वरिष्ठ विधायक के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
MLA Bhanwarlal Sharma Passed Away: 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भंवरलाल शर्मा चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। पंडित भंवरलाल शर्मा हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नेता थे। शर्मा के निधन से कांग्रेस समेत चूरू जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी। pic.twitter.com/3DZXVC1lK2
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 9, 2022
सीएम गहलोत ने व्यक्त की संवेदनाएं
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेसी विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि, सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी। शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में ईश्वर सम्बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
ये भी पढ़ें:- आसमान से बरसेगा अमृत! शरद पूर्णिमा आज, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा
वरिष्ठ विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। गहलोत सरकार गिराने को लेकर राजस्थान में चर्चित हुए ऑडियो वायरल केस में उनका नाम काफी उछला गया था। लेकिन शर्मा ने अशोक गहलोत को सर्वमान्य नेता बताया था। 17 अप्रेल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्में शर्मा 1985 में पहली बार विधायक चुने गये थे। वे राजस्थान विधानसभा में उप मुख्य सचेतक रहे और 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री का पदभार भी संभाला। वरिष्ठ विधायक शर्मा साल 2018 में 7वीं बार विधायक निर्वाचित हुए थे।
ये भी पढ़ें:- लालू, राबड़ी के बचाव में उतरे नीतीश