ताजा पोस्ट

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का Twitter अकाउंट हैक, अरबी भाषा में लिखी लाइनें

ByNI Desk,
Share
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का Twitter अकाउंट हैक, अरबी भाषा में लिखी लाइनें
जयपुर | Twitter Account Hacked: देश में आज रविवार को साइबर क्राइम की दो बड़ी घटना सामने आई हैं। हैकर्स ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का Twitter अकाउंट हैक कर लिया है। दोनों के ट्विटर हैंडल से अरबी भाषा में एक Twitte किया गया है। राजस्थान में राज्यपाल का अकाउंट हैक होने का मामला सामने आते ही एक बार तो हड़कंप मच गया और राजभवन सक्रिय हो गया। जिसके बाद अकाउंट को फिर से बहाल करने की कोशिशें शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद राजभवन को इसमें सफलता मिली और उनका अकाउंट फिर से बहाल हो गया। ये भी पढ़ें:- क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबर! इस बार भारत में खेला जाएगा IPL 2022, टूर्नामेंट में 10 टीमें लेंगी भाग Kalraj Mishra लिखा गया अरबी भाषा में Twitter Account Hacked: आज राज्यपाल कलराज मिश्र का Twitter अकाउंट हैक होने के बाद उसमें अरबी भाषा में कई लाइने लिखी गई। हैकर ने राज्यपाल के पदनाम के स्थान पर अरबी भाषा में कई अन्य शब्द लिख दिए। इसके बाद राजभवन ने सक्रिय दिखाते हुए अकाउंट को वापस से बहाल किया और अरबी में लिखे गए शब्दोें को हटाया गया। ये भी पढ़ें:- भारत में कोरोना का कोहराम! कई राज्यों में आज कर्फ्यू, 24 घंटे में 525 की मौत, 3.33 लाख नए केस दर्ज अकाउंट हैक करने की फिराक में रहते हैं हैकर्स Twitter Account Hacked: आपको बता दें कि, देश में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। हैकर्स कई बार राजनेताओं सहित बड़े सेलेब्स और हस्तियों के अकाउंट हैक करने में लगे रहते हैं। इसी तरह हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक Twitter अकाउंट भी हैक हो गया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही अकाउंट को वापस रिकवर कर लिया गया था। जिसकी जानकारी जानकारी पीएमओ ने दी थी, कि श्पीएम नरेंद्र मोदी के Twitter हैंडल से छेड़छाड़ हुई है। ये मामला Twitter के पास ले जाया गया जिसके बाद अकाउंट सुरक्षित हो गया। ये भी पढ़ें:- कैप्टन अमरिंदर सिंह का पटियाला सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा- पीएम मोदी की उपलब्धियों पर मांगूंगा वोट
Published

और पढ़ें