जयपुर | Rajasthan Pornography Video Case : राजस्थान में वायरल हुए अश्लील वीडियो मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी ने महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद 17 सितंबर तक कोर्ट ने महिला कांस्टेबल को रिमांड पर भेज दिया है। अब एसओजी महिला कांस्टेबल से अश्लील वीडियो मामले में पूछताछ करेगी। महिला ने गलती से ये अश्लील वीडियो वाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया था।
Rajasthan Pornography Video Case : इसके अलावा अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार हुए राजस्थान पुलिस उप अधीक्षक हीरलाल सैनी एसओजी की रिमांड पर चल रहे हैं। आरोपी सैनी व महिला कांस्टेबल को पोक्सो मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला कांस्टेबल अपने ही मासूम बेटे के सामने आरोपी हीरालाल सैनी के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील हरकतें कर रही थी। आरोपियों ने इसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
ये भी पढ़ें :- Rajasthan : अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड हुए डीएसपी उदयपुर के एक रिसोर्ट से गिरफ्तार
बच्चे का जन्मदिन मनाने गए थे पुष्कर, स्विमिंग पूल में तोड़ी सारी मर्यादाएं
सूत्रों के अनुसार, पुलिस उपअधीक्षक हीरालाल सैनी की महिला कांस्टेबल से 5 साल से दोस्ती थी। सैनी की जयपुर में तैनाती के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। 10 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी बच्चे का जन्मदिन होने पर पुष्कर घूमने के लिए गए थे। जहां एक रिसॉर्ट में दोनों ठहरे थे। वहां दोनों ने मिलकर बच्चे के सामने अश्लीलता की सारे मर्यादाएं तोड़ डाली।
ये भी पढ़ें :- गुजरात की कमान Bhupendra Patel के हाथ, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
महिला कांस्टेबल के पास मौजूद हैं कई फोटो और वीडियो
जानकारी में सामने आया है कि महिला कांस्टेबल के पास अभी कई फोटो और वीडियो मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो महिला पुलिस अधिकारी को ब्लैकमेल करने की भी योजना बना रही थी। महिला 10 जुलाई को बनाए गए वीडियो को अपने मोबाइल में सेव कर रही थी, तभी गलती से वीडियो वाट्सएप स्टेटस पर अपलोड हो गया और वायरल हो गया। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय ने लीपापोती करने वाले करीब आधा दर्जन अधिकारियों को भी सस्पेंड भी कर दिया है।