होशियारपुर | Rajnath Singh Attack on Rahul Gandhi: देश में विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) के घमासान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। ऐसे में इसका जवाब देते हुए आज शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस को हिला दिया है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि राहुल गांधी ने इतिहास को मोड़ने की कोशिश की है। चीन-पाकिस्तान (China-Pakistan) ने नेहरू और इंदिरा सरकार के समय कब्जे किए थे।
गलवान झड़प के समय राहुल खुद चीनी राजदूत के साथ डिनर कर रहे थे
Rajnath Singh Attack on Rahul Gandhi: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पंजाब के होशियारपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर करारा जवाब देते हुए कहा कि, राहुल गांधी अपने बिना सोचे-समझे दावों से इतिहास को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब गलवान घाटी में भारतीय सैनिक चीन के सैनिकों से लोहा ले रहे थे तब राहुल गांधी खुद चीनी राजदूत के साथ डिनर कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- ओवैसी ने लोकसभा में कहा- हमला करने वालों पर UAPA क्यों नहीं लगाते, मैं डरने वाला नहीं हूं…
राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल जी ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है?: पंजाब के होशियारपुर में रक्षा मंत्री pic.twitter.com/AituJOMwkx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022
राहुल गांधी को नहीं पता इतिहास…
इस दौरान राजनाथ सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इतिहास को मोड़ने की कोशिश की है। गलवान घाटी संघर्ष के दौरान चीन को एक इंच भी जमीन नहीं मिली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को कही भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि, क्या राहुल गांधी को इतिहास नहीं पता था, मैं बता दूं कि पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया, उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। इतना ही नहीं जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में काराकोरम दर्रे का निर्माण किया गया तब भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं।
ये भी पढ़ें:- PCB के लिए आई खुशखबरी, 24 साल बाद पाकिस्तान में होगा कुछ ऐसा…
…तो क्या राहुल गांधी को चीनी अखबार पर भरोसा
रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को चीनी अखबार पर भरोसा है और उन्होंने चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का हवाला दिया है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई अखबार भी पढ़ना चाहिए था जिसमें गलवान घाटी में हुए संघर्ष के दौरान करीब 40-50 लोगों के हताहत होने का खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें:- असदुद्दीन ओवैसी को मिली Z Security, हमले के बाद केन्द्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला