समाचार मुख्य

सांसदों पर संभव कार्रवाई?

ByNI Desk,
Share
सांसदों पर संभव कार्रवाई?
Rajya Sabha Venkaiah Naidu नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू उच्च सदन के कुछ सांसदों पर कार्रवाई के बारे में विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार मॉनसून सत्र में विपक्षी पार्टियों ने पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा और कृषि कानूनों के विरोध में जम कर हंगामा किया, जिससे हर दिन कार्यवाही बाधित हुई। इस वजह से सरकार ने दो दिन पहले ही सत्र समाप्त कर दिया। सत्र समाप्त होने से ठीक पहले राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। इसे लेकर विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने मार्शल और बाहरी सुरक्षाकर्मी बुला कर सांसदों कि पिटाई कराई तो सरकार का कहना है कि विपक्ष ने सदन को शर्मसार किया। Read also तेजस्वी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी venkiya naidu सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद इसे लेकर दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक हुई थी। बहरहाल, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा है कि सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष उनकी दो आंखों की तरह हैं और उनके लिए दोनों बराबर हैं। उन्‍होंने कहा कि ठीक तरह से दोनों आंखों से ही देखा जा सकता है और उनकी नजर में दोनों पक्ष बराबर हैं। नायडू ने कहा कि सदन की कार्यवाही सुचारुपूर्ण ढंग से चलाने के लिए दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। Read also तमिलनाडु ने घटाए पेट्रोल के दाम नायडू ने कहा कि विधायिका में चर्चा और बहस होनी चाहिए, बाहर की राजनीतिक लड़ाई सदन की टेबल पर नहीं लड़ी जानी चाहिए। सदन में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर नायडू ने कहा कि इस बारे में विस्तृत विचार विमर्श चल रहा है और जल्दी से जल्दी इस बारे में फैसला किया जाएगा। जानकार सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में हुए हंगामे की जांच होगी। मामले में राज्यसभा सभापति जल्दी कार्रवाई कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला या तो विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया जाएगा है या एक नई समिति का गठन भी किया जा सकता है। गुरुवार को कई मंत्रियों ने नायडू से मिल कर सांसदों पर कार्रवाई की मांग की थी। Rajya Sabha Venkaiah Naidu
Published

और पढ़ें