ताजा पोस्ट

Mumbai में युवती के साथ Rape की सारी हदें पार, प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला, जिंदगी के लिए लड़ रही जंग

Byदिनेश सैनी,
Share
Mumbai में युवती के साथ Rape की सारी हदें पार, प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला, जिंदगी के लिए लड़ रही जंग
मुंबई | Woman Raped in Mumbai : मुंबई में हुई एक रेप की घटना ने दिल्ली में निर्भया (Nirbhaya Case) के साथ हुई दरिंदगी जैसी घटना की याद दिला दी है। मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ पहले रेप और उसके बाद हुई बर्बरता ने लोगों का कलेजा हिला दिया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अपनी जिंदगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ रही है। टेंपो के अंदर हुई महिला से दरिंदगी Woman Raped in Mumbai : जानकारी में सामने आया है कि ये सनसनीखेज घटना मुंबई के साकीनाका में हुई है जिसमें एक टेंपो के अंदर युवती के साथ दरिंदे ने पहले रेप किया गया और बाद में उसपर सरिए से ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस को टेंपो के अंदर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 45 साल के एक आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जा सकेगा। ये भी पढ़ें :- अलर्ट जारी! आज यहां होगी, भारी से भी भारी बारिश, Delhi की सड़कें बनी दरिया, Rajasthan में बांधों के गेट खुले प्राइवेट पार्ट में डाली गई लोहे की छड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आदमी एक युवती के साथ बुरी तरह से मार-पीट कर रहा है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो युवती खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने उसे राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उस युवती के साथ बलात्कार किया गया है और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती के प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने के कारण उसकी आंत बाहर आ गई थी। जिसके चलते डॉक्टरों को युवती का ऑपरेशन करना पड़ा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर जंग लड़ रही है। ये भी पढ़ें :- Rajasthan के Barmer में भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
Published

और पढ़ें