नई दिल्ली | Rasna Founder Passed Away: मात्र 1 रुपये के किफायती दाम पर लोगों का गला तर करने वाले रसना के फाउंडर अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है। रसना ग्रुप ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, रसना के फाउंडर और चेयरमैन 85 साल के अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया है। वह बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन थे।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान पंचायत उपचुनावः 5 पंच, 317 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित
ये भी पढ़ें:- गोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक ने अमन गिरी शपथ की
खंबाटा का सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण कार्य
अरीज पिरोजशॉ खंबाटा ने दुनिया भर में मशहूर ‘रसना’ ब्रैंड तैयार किया और किफायती कीमत पर फलों से बना सूखे रूप में शीतल पेय बेचा। रसना ग्रुप के मुताबिक, यह विटामिन और कई पोषक-तत्वों के साथ लाखों लोगों को शीतलता पहुुंचाता है। बयान में ये भी कहा गया कि, खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढ़ें:- साथ कॉफी पी लेते तो शतक मारते’ Shreyas Iyer को अभिनेत्री ने किया ट्रोल
ये भी पढ़ें:- सरकार सभी वर्गों के शैक्षणिक-सामाजिक उत्थान के लिए कृत संकल्पः धारीवाल
घर-घर में बच्चा-बच्चा जानता है रसना का स्वाद
Rasna Founder Passed Away: खंबाटा के लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना घर-घर में इतन फेमस पेय पर्दाथ है कि, उसे बच्चा-बच्चा जानता है। देश में करीब 18 लाख खुदरा दुकानों पर रसना बेचा जाता है। जिसके चलते रसना दुनिया में सूखेे रूप में तैयार होने वाला सबसे बड़ा शीतल पेय मैन्युफैक्चरर भी है।
ये भी पढ़ें:- 10वीं-12वीं बोर्ड एक्जाम की डेट शीट जल्द होने वाली है जारी, यहां और ऐसे करें चेक
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की महिला खिलाड़ी Yastika Bhatia ने ट्रोलर को दिया कडा जवाब