ताजा पोस्ट

आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर राशन सामग्री बांटी

ByNI Desk,
Share
आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर राशन सामग्री बांटी
देहरादून। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और शिव सेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य साहेब ठाकरे के आज जन्मदिन पर उत्तराखंड के देहरादून स्थित शिव सेना मुख्यालय में ज़रूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गयी। ठाकरे को आज 31वां जन्मदिन है। वह भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के विधायक है तथा वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। उनके जन्मदिन पर देहरादून में शिव सेना मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंदों को राशन एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इसमें मुख्य रूप से राज्य प्रमुख गौरव कुमार, प्रदेश महासचिव सतेंदेर यादव, जिला प्रमुख अमित करणवाल, मनोज सरीन, शिवम् गोयल, दिनेश कुमार, अभिषेक सहनी, हर्ष सुरी आदि मौजूद रहे।
Published

और पढ़ें