मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सासंद रवि किशन वैश्विक महामारी कोरोना से देश में शांति के लिए अपने घर पर हवन कर रहे हैं। रवि किशन ने देश को कोरोना से बचाने के लिए अपने मुंबई आवास पर हवन कर रहे हैं और ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द देश को कोरोना की विभीषिका से मुक्ति मिले।
रवि किशन ने कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। रवि किशन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हवन का महत्व अभूतपूर्व रहा है। यह वैज्ञानिक तरीके से भी वातावरण को स्वच्छ रखने में कारगर है।
आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा भी हवन किया गया और आज अक्षय तृतिया भी है। आज के ही दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था, अब यह महामारी खत्म हो और देश में कोरोना से शांति की मिले इसलिए यह हवन कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि प्रकृति और विकृति से ऊपर, जब कोई संस्कारित-मन सोचता है या व्यवहार करता है तो हमें संस्कृति नजर आती है।
जब कोई अपने हक की चीज़, अपनी मेहनत से कमाई चीज़, अपने लिए जरूरी चीज, कम हो या अधिक अपने हक के हिस्से को बांटा, वही तो संस्कृति है। और हवन हमारी संस्कृति का हिस्सा है। रवि किशन ने कहा कि कोरोना संकट से आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आज पूरा देश, एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।
रवि किशन ने देश की जनता से घर में ही सुरक्षित रहने का आग्रह करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त है। घर में लगातार रहना कई लोगों के लिए आसान नहीं है। लेकिन घर के कामों में वक्त दें। अपनों को वक्त दें। इससे आपका वक्त आसानी से कट जायेगा और तभी हम कोरोना से जंग जीत पायेंगे। साथ ही देश की सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
प्रेम सूरज
कोरोना से शांति के लिए रवि किशन कर रहे हैं हवन
और पढ़ें
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...