ताजा पोस्ट

Rajasthan में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, Himachal में बारिश का कहर जारी, फिर हुई 3 मौत, कई मार्ग बंद

Share
Rajasthan में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, Himachal में बारिश का कहर जारी, फिर हुई 3 मौत, कई मार्ग बंद
नई दिल्ली | देश कई राज्यों में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। कहीं बाढ़ आ रही है तो कहीं नदी नाले उफान पर है। हिमालच, उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाएं हो रही है। वहीं मरूभूमि राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान के लिए रेड अलर्ट (Red Alert in Rajasthan) जारी करते हुए यहां के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। Delhi Face Heavy Rain ये भी पढ़ें:- Women Hockey Team ने अफ्रीका को 4-3 से हराया, 3 गोल दाग वंदना कटारिया ने रचा इतिहास जयपुर में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज Red Alert in Rajasthan: मौसम विभाग की भविष्णवाणी राजस्थान में सही साबित हुई। राज्य में जयपुर सहित कई जिलों में सावन की झड़ी लगी हुई है। जयपुर में आज सुबह तक 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। सीकर में भी भारी बारिश से सड़के तालाब में तब्दील हो गई। राज्य के कई जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं। Lightning Strike in Rajasthan ये भी पढ़ें:- MP के भिंड जेल में हादसा, बारिश से दीवार ढही, 22 कैदी घायल 4 अगस्त तक बना रहेगा भारी बारिश का दौर मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान (Red Alert in Rajasthan) और उत्तरी मध्य प्रदेश में 4 अगस्त तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के भी अधिकांश हिस्सों में 4 अगस्त तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के कई हिस्सों, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए हैं। Heavy Rain Alert ये भी पढ़ें:- कोरोना के कारण बाहर नहीं जाने देती थी मां, 11 साल की बेटी ने ऐसा सिखाया सबक कि पुलिस भी रह गई हैरान हिमाचल में बारिश का कहर, 3 मौतें, भूस्खलन से कई मार्ग बंद हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश कोहराम जारी है। राजधानी शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में बादल जमकर बरस रहे हैं। राज्य में बारिश के चलते भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं रोज सामने आ रही है। Heavy Rain Alert लाहौल के तोंजिंग नाले में बहे तीन लोगों को अभी तक पता नहीं चला है। अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि इस मानसून सीजन में अभी तक 211 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। बारिश की घटनाओं के कारण जान के साथ माल का भी भारी नुकसान हो रहा है। कई मकान, होटलें, सड़कें, पुल, गौशालाएं तबाह हो चुकी हैं।
Published

और पढ़ें