कोटा | Rajasthan Crime: राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार रूकने की जगह अब और तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब राजस्थान के कोटा में एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दो महिलाओं के साथ बर्बरता करके उनकी आंखों और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी गई। हालांकि, पुलिस ने ऐसी बात से इनकार किया है। घायल महिलाओं को कोटा मुख्यालय के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बर्बरताभरे मामले की जांच में राजस्थान पुलिस जुट गई है।
ये भी पढ़ें:- चेन्नई में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में जोरदार बवाल, मारपीट में 4 घायल
एक परिवार के दो पक्षों में हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार यह भयावह मामला कोटा के कैथून थानान्तर्गत चारणहेड़ी गांव में घटित हुआ है। यहां दो बीघा जमीन के विवाद में दो महिलाओं के साथ ये कुकृत्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां 2 बीघा जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया।
खेत में काम करते समय महिलाओं पर हमला
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष जब खेत पर काम कर रहा था तभी वहां दूसरा पक्ष के 10 से 12 लोग और 8 से 10 महिलाएं आईं। उन्होंने खेत में काम रही महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की और से बताया गया कि, परिवार के दबंगों ने उनकी दो महिलाओं दीदी और भाभी जमकर मारा। साथ ही दीदी की आंख व गुप्तांग में लाल मिर्च डाली दी। जबकि, भाभी पर डंडों, सरिए और दांतली से हमला किया गया। जिससे भाभी के दोनों हाथ, पैर और अन्य जगहों पर चोटें आई है। घटना के बाद में दोनों घायल महिलाओं को कैथून अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को कोटा रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए तीन लाख आवेदन
मिर्च डालने जैसी कोई बात नहीं!
Rajasthan Crime: इस मामले की रिपोर्ट कैथून थाने में दी गई है। जिसके थानाप्रभारी का कहना है कि, यह एक ही परिवार का झगड़ा है। जिसके दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिलाओं में मारपीट हुई है। पुलिस में मामला दर्ज है और जांच की जा रही है। झगड़े में मिर्च फेंकने जैसी कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ें:- मिजोरम हादसा: प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान