नई दिल्ली | Delhi Nursery Admission: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए आज गुरूवार से रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरू हो गए हैं। ऐसे में बच्चों के रजिस्ट्रेशन के अभिभावक शिक्षा निदेशालय, डीओई दिल्ली की वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सभी कक्षाओं के लिए उपलब्ध सीटों की डिटेल की घोषणा 16 दिसंबर तक कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- शाह ने केजरीवाल को दी ज़ीरो सीट – अजीत द्विवेदी
एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 4 साल अनिवार्य
31 मार्च, 2023 तक नर्सरी में आवेदन करने के लिए बच्चे की उम्र 4 साल अनिवार्य है। इसके अलावा केजी के लिए 5 और पहली क्लास के लिए कम से कम 6 साल होनी जरूरी है। नर्सरी क्लास के लिए बच्चों का सेलेक्शन शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी फाइनल लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- भाजपा सरकार ने किए पिछड़ा वर्ग के हित में प्रयास, निकाय चुनाव में दिलाया आरक्षण
कब जारी होगी बच्चों के सलेक्शन की सूची?
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, पहली वेटिंग सूची 20 जनवरी को बच्चों के नाम के साथ जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी सूची 6 फरवरी, 2022 को घोषित होगी। सभी कक्षाओं के लिए उपलब्ध सीटों की जानकारी स्कूलों द्वारा बताई जाएगी।
ये भी पढ़ें:- गुजरात में मतदान से पहले बवाल! भाजपा उम्मीदवार पर हमला, कार्यकर्ता भी घायल
आवेदन की अंतिम तारीख 23 दिसंबर
Delhi Nursery Admission: गौरतलब है कि, शिक्षा निदेशालय ने 21 नवंबर, 2022 को इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा था कि, अगले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए दिल्ली के 1800 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश स्तर की प्रवेश प्रक्रिया 1 दिसंबर 2022 से शुरू होगी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर, 2022 होगी।
ये भी पढ़ें:- गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत की खबर! जानें कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर
ये भी पढ़ें:- शिवराज का ‘इकबाल बुलंद’ फैसला प्रशासनिक संदेश ‘राजनीतिक’
Tags :Delhi Nursery Admission