कारोबार

गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत की खबर! जानें कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर

ByNI Business Desk,
Share
गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत की खबर! जानें कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर
नई दिल्ली | LPG Cylinder Price: साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर आज से शुरू हो गया है। ऐसे में एक तारीख का इंतजार कर रहे गैस उपभोक्ताओं को बड़ी उम्मीद थी कि गैस के दामों में कुछ राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने देश में महंगाई की मार से त्रस्त आम जनता को गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह की राहत नहीं दी है। माह की शुरूआत में आज घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों ही गैस सिलेंडरों के दाम यथावत बने हुए है। ऐसे में कंपनियों के दाम नहीं बढ़ाए जाने को ही राहत मानकर स्वीकार करना होगा। ये भी पढ़ें:- गुजरात में मतदान से पहले बवाल! भाजपा उम्मीदवार पर हमला, कार्यकर्ता भी घायल नवंबर में घटाई गई थी गैस सिलेंडर की कीमते LPG Cylinder Price:  आपको बता दें कि, पिछले महीने यानि नवंबर में ही गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। इस दौरान कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 115.50 रुपये की कटौती की गई थी। लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ भी राहत नहीं दी गई थी और घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़े हुए ही थे। आखिरी बार घरेलू यानि 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 अक्टूबर को बदलाव किया गया था। तब घरेलू एलपीजी की कीमतों में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और इससे भी पहले 22 मार्च को 50 रुपये का इजाफा हुआ था। ये भी पढ़ें:- भाजपा के खिलाफ तीन राज्यों का भाईचारा! चार महानगरों में अब ऐसे हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये। - मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपये। - कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1079 रुपये। - चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपये। ये भी पढ़ें:-  डिजिटल भी रुपया ही है!
Published

और पढ़ें