नई दिल्ली | Republic Day 2022: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्यबलों की 25 झांकियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा परेड में पहली बार 5 राफेल समेत 75 विमानों का होगा ‘फ्लाई-पास्ट’ भी देशवासियों में वीरता का जोश भरेगा।
ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस परेड 2022: जानें कहां और कैसे देख सकते है ,लाइवस्ट्रीम और पंजीकरण का तरीका
‘हिमवीरों’ ने माइनस 40 डिग्री तापमान में मनाया राष्ट्रीय पर्व
जहां एक ओर पूरा भारत भीषण ठंड से कांप रहा है। वहां देश के जवानों ने ठंड को मात देकर गणतंत्र दिवस पर्व को मनाया है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया है। वहीं, उत्तराखंड के औली क्षेत्र में आईटीबीपी के ‘हिमवीरों’ ने 11 हजार फीट में शून्य से 20 डिग्री कम तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया है।
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 15,000 feet altitude in -40 degree Celsius temperature in Ladakh. pic.twitter.com/WxcpTiC0Rr
— ANI (@ANI) January 26, 2022
ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शिक्षा मंत्रालय एनईपी पर एक झांकी
गणतंत्र दिवस समारोह का शेड्यूल
Republic Day 2022: देश में आज होने जा रहा गणतंत्र दिवस समारोह का सुबह 10.05 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिर पीएम राजपथ पहुंचेंगे। 10.23 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पर पहुंचेंगे और 10.26 पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर आसमान से फूल बरसाएंगे और परेड की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें:- केजरीवाल की AAP ने यूपी में जारी की 40 प्रत्याशियों की नई सूची, ‘आप’ के गणित में इनको मिला मौका