ताजा पोस्ट

मिट जाएंगे पर पीछे नहीं हटेंगे: लालू

ByNI Desk,
Share
मिट जाएंगे पर पीछे नहीं हटेंगे: लालू
lalu prasad yadav : पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी नेताओं को ललकारते हुए कहा- मिट जाएंगे पर पीछे नहीं हटेंगे। जेल और अस्पताल से छूटने के बाद पहली बार लालू प्रसाद खुल कर बोले। उन्होंने आधे घंटे तक भाषण दिया। इस दौरान वे भावुक भी हुए।

मोदी की नई कैबिनेट के 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं, 42% पर आपराधिक मामले : ADR की रिपोर्ट

राजद की स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए lalu prasad yadav ने कहा- अगर तेजस्वी और राबड़ी नहीं होते, तो मैं रांची में ही खत्म हो जाता। उन्होंने बिहार के लोगों से वादा करते हुए कहा कि जल्दी पटना आएंगे और सभी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान वे जेल में तड़पते रहे गए, बाहर नहीं आ सके। हालांकि, तेजस्वी से उनकी बात होती रहती थी। लालू प्रसाद ने कहा- तेजस्वी को चिंता नहीं करनी चाहिए। राजद का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। भविष्य में हम देश को आगे बढ़ाएंगे। राजद प्रमुख ने केंद्र और नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरा राज जंगलराज नहीं, गरीबों का राज था। सरकार पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा- देश में आर्थिक संकट है। सामाजिक ताने-बाने को खत्म किया जा रहा है। अयोध्या के बाद मथुरा... ये क्या नारा है। देश में क्या चाहते हैं? सत्ता के लिए लोगों को देश में तबाह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- संसद भी नहीं चल पाती है। इनको देखना चाहिए। लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम मिट जाएंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
Published

और पढ़ें