ताजा पोस्ट

सड़क परियोजना से विकास के नए मार्ग खुलेंगे: शिवराज

ByNI Desk,
Share
सड़क परियोजना से विकास के नए मार्ग खुलेंगे: शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ह्दय से अभिनंदन करते हुए आज कहा कि इससे प्रदेश प्रगति की नई राह पर बढ़ चला है। चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश प्रगति की नई राह पर बढ़ चला है। 1361 किलोमीटर लंबी 45 सड़कों के नवनिर्माण से प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी और गड़करी के आशीर्वाद के बिना यह असंभव था। इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए वे उनका हृदय से अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश प्रगति और विकास की नित नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11427 करोड़ की लागत से 1361 किमी लंबी 45 सड़कों के निर्माण की यह पहल प्रदेश को एक नये आत्मविश्वास से भरने का काम कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गडकरी का मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में आशीर्वाद का बहुत बड़ा हाथ है। आज भी उन्होंने प्रदेश की कई सड़कें, ब्रिज, फ्लाईओवर स्वीकृत कर हमें अनुगृहीत किया है। उनके इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए वह (चौहान) अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
Published

और पढ़ें