नई दिल्ली | Morbi Bridge Tragedy: गुजरात के मोरबी में रविवार को हुई दिल को झकझौर देने वाली घटना ने पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया को भी हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में 140 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से अधिक घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। गुजरात में हुई इस भीषण घटना पर भारत के मित्र देश रूस ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
बोले व्लादिमीर पुतिन- पीड़ितों के साथ सहानुभूति और समर्थन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोरबी त्रासदी पर शोक जताते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए एक संदेश में कहा है कि गुजरात राज्य में पुल ढहने के दुखद हादसे पर हमारी गहरी संवेदना। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी सहानुभूति और समर्थन। साथ ही हम इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
ये भी पढ़ें:- चंद्रशेखर राव का दावा, उनके विधायकों को सौ-सौ करोड़ का ऑफ़र!
गुजरात: मोरबी में खोज और बचाव अभियान जारी है। कल यहां एक केबल पुल गिरने से अब तक 132 लोगों की मृत्यु हो गई।#MorbiBridgeCollapse pic.twitter.com/SXzHt1aTAd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2022
पोलैंड ने भी जताया गहरा दुख
इसके अलावा पोलैंड के विदेश मंत्री ने भी मोरबी पुल हादसे पर गहरा शोक जताते हुए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। पोलैंड के विदेश मंत्री जबिगन्यू राऊ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस शहर का पोलिश-भारतीय संबंधों में एक विशेष स्थान है। मोरबी त्रासदी के लिए भारत के प्रति मेरी गहरी और गंभीर संवेदना है।
ये भी पढ़ें:- गुजरात में यदि भक्त हिंदूओं के पांच-दस प्रतिशत वोट भी लिए तो आप की सफलता!
6-6:30 में पुल गिरा, कई लोग पानी में गिरे कई लोगों ने ब्रिज में लगे जाल को पकड़ कर बचने की कोशिश की। कई बच्चों, महिलाओं को मैं खुद अस्पताल लेकर आया, एक महिला थी जो गर्भवति थी उन्हें भी अस्पताल लाया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई: मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना के चश्मदीद#Morbi pic.twitter.com/34rcjuqX1H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2022
Morbi Bridge Tragedy: आपको बता दें कि, इस मामले में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है और आईजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ब्रिज हादसे पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।