nayaindia Russia Invite India: रूस देगा भारत और तालिबान को करीब आने का मौका
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट | देश | दिल्ली | विदेश| नया इंडिया| Russia Invite India: रूस देगा भारत और तालिबान को करीब आने का मौका

रूस देगा भारत और तालिबान को करीब आने का मौका, 20 अक्टूबर को मास्को में किया आमंत्रित

valadimir putin

नई दिल्ली | भारत आगामी दिनों में तालिबान से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने जा रहा है। इस बैठक की मेजबानी रूस (Russia) करेगा। रूस ने गुरुवार को कहा कि वह 20 अक्टूबर को अफगानिस्तान में तालिबान पर होने वाली मास्को प्रारूप बैठक में तालिबान के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करेगा। जिसमें भारत को भी आमंत्रित (Russia Invite India) किया गया है। रूस में होने जा रही इस बैठक में भारत के अलावा तालिबान, चीन, पाकिस्तान और ईरान भी हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद यह अफगानिस्तान पर मास्को वार्ता का पहला संस्करण होगा।

russia vladimirputins party won

ये भी पढ़ें:- Punjab कांग्रेस में चल रहे घमासान का अंत! पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, नहीं छोड़ेंगे पद

बैठक से भारत और तालिबान आ सकते हैं करीब
इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमें 20 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर मास्को प्रारूप बैठक का निमंत्रण (Russia Invite India) मिला है, हम इसमें हिस्सा जरूर लेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि यह बैठक भारत और तालिबान को भी पास ला सकती है।

ये भी पढ़ें:-

मास्को वार्ता के बाद रूस ने ट्रोइका प्लस- रूस, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान की बैठक बुलाने का भी फैसला किया है। इस बैठक में अफगानिस्तान के मसलों पर गंभीरता से चर्चा होगी। इसके संबंध में रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, मास्को अफगानिस्तान में आईएसआईएस की बढ़ती गतिविधियों से चिंतित है। पिछले महीने आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के नेतृत्व में अफगानिस्तान मसले पर पहली भारत-रूस उच्च स्तरीय बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से चर्चा का विषय बना था। जिसमें दोनों देशों ने अफगानिस्तान में आतंकी गतिविधियों पर निकटता से समन्वय करने का निर्णय लेते हुए और अपनी खुफिया एजेंसियों और सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
यूपी में बिजलीकर्मियों व सरकार के बीच बातचीत विफल, हड़ताल जारी
यूपी में बिजलीकर्मियों व सरकार के बीच बातचीत विफल, हड़ताल जारी