मॉस्को। रूस के कोस्त्रोमा(Kostroma) शहर में एक नाइट क्लब (cafe) में आग (fire) लगने से शनिवार को 15 लोगों की मौत ( killing) हो गयी तथा पांच अन्य झुलस गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी। बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला।
कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई स्तिनिकोव ने कहा कि घटना में मामूली रूप से झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गयी। उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है और पुलिस फ्लेयर गन (ऐसी पिस्तौल जिससे आग निकलती है) का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है और यह 2,70,000 लोगों की आबादी वाला शहर है।