ताजा पोस्ट

चीन ने मुंह फेरा तो रूस ने भारत से मांगी मदद! तो क्या भारत है तैयार?

ByNI Desk,
Share
चीन ने मुंह फेरा तो रूस ने भारत से मांगी मदद! तो क्या भारत है तैयार?
नई दिल्ली | India Russia Relationship: यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आक्रमणकारी नीति के बाद से रूस के खिलाफ अमेरिका और उसके साथी यूरोपीय देशों ने सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। रूस यूक्रेन के खिलाफ 55 दिनों से युद्ध में उलझा हुआ है। ऐसे में रूस में मेडिकल उपकरणों की कमी के चलते उसने अपने मित्रों से सहयोग मांगा है लेकिन चीन के मुंह फेरने के बाद रूस ने भारत से आस लगाई है। ये भी पढ़ें:- JIO की बादशाहत बरकरार, TRAI ने जारी किए आंकड़ें… 22 अप्रैल को होगी दोनों देशों के बीच वार्ता रूस ने चीन के दोगले बर्ताव के बाद भारत से चिकित्सा उपकरण मांगे है। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि, इस संबंध में चिकित्सा उपकरण बनाने वालीं रूस और भारतीय कंपनियां 22 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत कर सकती हैं जिसके माध्यम से रूस को उपकरणों की आपूर्ति से जुड़ी औपचारिकताएं तय की जा सकें। ये भी पढ़ें:- एयर इंडिया के कर्मचारियों को मिलने जा रही ये नई सुविधा, परिवार समेत उठा सकेंगे लाभ 2 अरब रुपए तक हो सकता है चिकित्सा उपकरणों का निर्यात भारत और रूस के बीच होने वाली इस वीडियो कॉन्फ्रेंस की पुष्टि करते हुए इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री एसोसिएशन के समन्वयक राजीव नाथ ने कहा है कि, रूस के चिकित्सा उपकरण बाजार में अभी भारत की कोई हिस्सेदारी नहीं है, लेकिन युद्ध से बदली परिस्थितियों के चलते इस साल इस हिस्सेदारी के 10 गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। भारत से रूस के लिए चिकित्सा उपकरणों का निर्यात 2 अरब रुपए तक पहुंच सकता है। इसमें अधिकांश कारोबार रुपए-रूबल में होने की संभावना है। ये भी पढ़ें:- धमाकों से गूंजी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर में धमाके, 8 बच्चों की मौत, कई घायल russia ukraine war रूस-भारत के हैं पुराने संबंध India Russia Relationship: आपको बता दें कि, यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद से रूस के खिलाफ लगे आर्थिक प्रतिबंध के चलते दुनियाभर में मान्य मुद्रा अमेरिकी डॉलर में रूस किसी भी देश से कोई लेन-देन नहीं कर पा रहा है लेकिन भारत की तटस्थता नीति और रूस से उसके परंपरागत संबंधों को देखते हुए रूस ने यह सिलसिला शुरू किया है। गौरतलब है कि, भारत ने बीते सप्ताह चाय, चावल, फल, कॉफी और समुद्री उत्पादों की खेप रूस के लिए रवाना की है। इसी के साथ रूस ने भी भातर को एस-400 मिसाइल सिस्टम के कल-पूर्जे सौंपे हैं।
Published

और पढ़ें