ताजा पोस्ट

पंजशीर के सहयोगी को रूस की मदद

ByNI Desk,
Share
पंजशीर के सहयोगी को रूस की मदद
मास्को। अफगानिस्तान में तालिबान के विरोध में लड़ाई लड़ने वाली पंजशीर के रेजिस्टेंस फोर्स को मदद करने वाले ताजिकिस्तान को रूस ने सैन्य मदद भेजी है। रूस ने ताजिकिस्तान को 12 बख्तरबंद वाहन और सैन्य उपकरणों का जखीरा भेजा है। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में मेजर जनरल येवगेनी सिंडाइकिन ने कहा- तजाकिस्तान की दक्षिणी सीमा के पास बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए हम अपने राज्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। russia military equipment tajikistan गौरतलब है कि तालिबान के साथ लड़ाई में पंजशीर के लड़ाकों को ताजिकिस्तान समर्थन देता आया है। अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह और नॉर्दर्न अलायंस के प्रमुख अहमद मसूद के ताजिकिस्तान में शरण लेने की खबरें थीं। इस बीच अफगानिस्तान में पंजशीर की सेना के खिलाफ तालिबान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ ताजिकिस्तान के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। Read also आर्थिकी मजबूत हुई: मोदी प्रदर्शनकारी ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन, एससीओ के आगामी शिखर सम्मेलन के दौरान इमरान खान के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। तालिबान का पंजशीर को छोड़ कर पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा था, इसे लेकर उसने अपने सरकार की घोषणा को भी दो बार टाल दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख फैज हमीद काबुल पहुंचे थे। इसके दूसरे दिन ही तालिबान ने पंजशीर पर हमले किए थे। पंजशीर के लड़ाकों ने आरोप लगाया कि उस पर पाकिस्तानी वायु सेना के विमानों ने हमला किया है। इसमें उसके दो बड़े नेता मारे गए। इसके बाद तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया।
Published

और पढ़ें