ताजा पोस्ट

नहीं रूक रहे रूसी सेना के कदम, गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव, कई इलाकों पर रूस का कब्जा

ByNI Desk,
Share
नहीं रूक रहे रूसी सेना के कदम, गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव, कई इलाकों पर रूस का कब्जा
नई दिल्ली | Russia Ukraine Conflict: रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को दो दिन बीत गए हैं और आज शनिवार को तीसरा दिन है। इस युद्ध ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसी दौरान आज सुबह शुल्यावका के सिटी जू के पास 50 से अधिक विस्फोट और मशीन गन की भारी फायरिंग की भी खबरें है। हालांकि, युद्ध की भयानकता और खुद पर पड़ रही मार को देखते हुए यूक्रेन ने रूस के सामने घुटने टेक दिए है और बातचीत का प्रस्ताव रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास भेज दिया है। हालांकि, रूस भी बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसकी शर्त है कि, यूक्रेन को पहले हथियार डालने होंगे। इसी बीच रूसी सेना का यूक्रेन की राजधानी कीव पर कहर जारी है। रूसी सेना लगातार कीव पर बम बरसा रही है। ये भी पढ़ें:- रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर भारत ने नहीं डाला वोट, रूस ने किया UNSC के प्रस्ताव को वीटो कीव के दो बड़े इलाके पर रूसी कब्जा Russia Ukraine Conflict:  रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव के दो बड़े इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद यूक्रेन के सैनिकों की वहां से भागते हुए वीडियो सामने आए है। कीव में लगातार गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही है। युद्ध से सैकड़ों लोगों के हताहत होने की सूचनाओं के बीच कीव में इमारतों, पुलों और स्कूलों के सामने भी गोलीबारी और विस्फोटों की घटनाएं हुई हैं। माना जा रहा है कि, अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन की मौजूदा सरकार को तत्काल उखाड़ फेंकने की कोशिश में हैं। ये भी पढ़ें:- भारत को आगे किसका साथ? Indian students return Ukraine नागरिकों में भगदड़ Russia Ukraine Conflict:  रूसी हमलों से दहलने के बाद यूक्रेेन में भगदड़ मची हुई है। बड़ी संख्या में यूक्रेन के नागरिक जान बचाने के लिए पोलैंड जाने के लिए बॉर्डर पर जमा हो गए हैं। जिसके चलते यहां लोगों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है और 15-20 किलोमीटर लंबी लाइनें वाहनों की लगी हुई है। ये भी पढ़ें:-   पुतिन ने राष्ट्रपति जिनफिंग से बात की
Published

और पढ़ें