ताजा पोस्ट

Russia Ukraine War: रूस ने बोला हमला! यूक्रेन की नौसेना को भारी नुकसान, पुतीन बोले- जो देश दखल दे रहे हैं उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

ByNI Desk,
Share
Russia Ukraine War: रूस ने बोला हमला! यूक्रेन की नौसेना को भारी नुकसान, पुतीन बोले- जो देश दखल दे रहे हैं उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
नई दिल्ली | Russia Ukraine War:  रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आज गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किए हैं। रूस ने एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों में हमला किया है। राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है। यूक्रेन अधिकारियों का कहना है कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कीव में कई जगहों को निशाना बनाया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं।  हमले से यूक्रेन की नौसेना को भारी नुकसान Russia Ukraine War:  रूस के हमले के बाद यूक्रेन की नौसेना को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि रूस के हमले से देश की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचा है। मिसाइल और रॉकेट से हुए हमले से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये भी पढ़ें:-भारत में डेढ़ लाख से कम हुए एक्टिव केस, 24 घंटे में सामने आए 13 हजार 148 पाॅजिटिव, लेकिन 302 मौत दर्ज बोले पुतीन- जो देश यूक्रेन मामले में दखल दे रहे हैं उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे Russia Ukraine Conflict: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस जाए। रूसी सैनिक क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पुतिन ने कहा कि इस युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। इसी के साथ पुतीन ने ये भी कहा कि जो देश इस मामले में दखल दे रहे हैं उन्हें भी इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह विवाद हमारे लिए जिंदगी और मौत का सवाल है। ये भी पढ़ें:-Russia Ukraine Tenssion: यूक्रेन में सुने जा रहे धमाके, देशव्यापी आपातकाल की घोषणा, तेजी से आगे बढ़ रही है रूस की सेना
Published

और पढ़ें