मनोरंजन

Salman Khan को सांप ने काटा, आधी रात बाद अस्पताल में भर्ती, फैंस में मची खलबली

ByNI Entertainment Desk,
Share
Salman Khan को सांप ने काटा, आधी रात बाद अस्पताल में भर्ती, फैंस में मची खलबली
मुंबई | Salman Khan News: बॉलीवुड के दबंग खान यानि एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को आधी रात में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। सलमान खान को सांप ने काट लिया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और आज रविवार के बीच आधी रात को दबंग खान को सांप ने काट लिया। शुक्र ये रहा कि, सलमान को बिना जहरवाले सांप ने काटा। जिससे उन पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें:- खेलते-खेलते ही खिलाड़ी को आ गया हार्ट अटैक, बीच मैदान में तोड़ दिया दम, Video हो रहा वायरल salman longest realationship परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंचे थे फार्म हाउस Salman Khan News: खबरों के अनुसार, सलमान खान परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अपने फार्म हाउस गए थे। 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे सलमान पर 26 दिसंबर को ये आफत टूट पड़ी। सांप के काटने के बाद सलमान को नवी मुंबई के कामोठे इलाके के महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में ले जाया गया और उनको भर्ती कर लिया गया। हालांकि, उनकी हालत स्थित है और वे स्वस्थ हैं। सलमान के फैंस जैसे ही इस खबर का पता लगा तो उनमें खलबली मच गई और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे। ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा आज सुबह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज सलमान के फैंस के लिए राहत की बात ये है कि, उन्हें सांप से कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और इलाज के बाद आज रविवार को सुबह अस्पताल से अपने पनवेल स्थित फार्महाउस लौट गए हैं। खबरों की माने तो वे पूरी तरह से स्वस्थ्य है। लेकिन कल 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। लेकिन अब सलमान बर्ड डे सेलिब्रेट करेंगे या नहीं। इसको लेकर उनके फैंस जानने का काफी उत्सुक हैं। ये भी पढ़ें:- चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो जारी, पहले हुए 0 पर आउट फिर…
Published

और पढ़ें