ताजा पोस्ट

UP : Tej Pratap Yadav! सरकार बनी तो BJP का कोई भी कार्यकर्ता नहीं कर पायेगा नामांकन

Share
UP : Tej Pratap Yadav! सरकार बनी तो BJP का कोई भी कार्यकर्ता नहीं कर पायेगा नामांकन
मैनपुरी | उत्तर प्रदेश में हाल ही प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें भाजपा ने रिकाॅर्ड जीत हासिल की है। इससे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में आक्रोश है और पार्टी नेताओं ने भाजपा (BJP) पर गंडागिर्दी का आरोप लगाया है। इन सबके मध्यनजर समाजवादी पार्टी के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Threat To BJP) ने भाजपा को धमकी दे डाली है। तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तेज प्रताप ने कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो भाजपा के लोग नामाकंन भी नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। भाजपा ने यूपी की 825 ब्लॉकों में से 626 सीटें जीती हैं। जबकि समाजवादी पार्टी को सिर्फ 98 सीटों पर जीत दर्ज नसीब हुई। ये भी पढ़ें:- Maharashtra में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरी महिला ट्रेनी घायल, सिंधिया ने जताया दुख भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता नहीं कर पायेगा नामांकन Tej Pratap Threat To BJP: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा सरकारे के खिलाफ प्रदर्शन हुआ जिसमें तेज प्रताप ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान तेज प्रताप ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए। तेज प्रताप ने भाजपा पर पंचायत चुनाव में गुंडागिर्दी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उन्हें उनकी ही भाषा में ही जवाब दिया जायेगा। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता अपना नामांकन नहीं कर पायेगा। ये भी पढ़ें:- सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पर बनेगी फिल्म – जानिए क्या है पूरा मामला तेज प्रताप का आरोप- हुई लोकतंत्र की हत्या तेज प्रताप ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, पंचायत चुनाव में जो कुछ हुआ है वह लोकतंत्र की हत्या है। तेज प्रताप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। मैनपुरी में अखिलेश यादव के आह्वान पर सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओ ने जिले की सभी तहसीलों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारे लगाए।
Published

और पढ़ें