ताजा पोस्ट

अखिलेश का चुनावी ‘खेला’, सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की सूची, इन पुराने महारथियों को दिया मौका

ByNI Political,
Share
अखिलेश का चुनावी ‘खेला’, सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की सूची, इन पुराने महारथियों को दिया मौका
लखनऊ | SP Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियां अपना चुनावी गणित बैठाते हुए उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी हुई है। यूपी में दल बदलने का सिलसिला बड़ी तेजी से चल रहा है। ऐसे में आज सोमवार को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने तेजी दिखाते हुए अपनी 159 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बता दें कि, आज भी भाजपा ने अखिलेश की पार्टी सपा में सेंध मारी है। यूपी की जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष राय ने सपा को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। ये भी पढ़ें:- Assembly Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया चुनावी अभियान, एक मौका केजरीवाल को बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन और रामपुर से आजम खान को टिकट SP Candidates List 2022: समाजवादी पार्टी में अपनी इस लिस्ट में कई पुराने दिग्गज नेताओं को फिर चुनावी मैदान में उतारा है। सपा ने रामपुर से आजम खान को टिकट दिया है जबकि, कैराना से नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया है। मांट से संजय लाठर और बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन और जसवंत नगर से अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव को टिकट दिया गया है। ये भी पढ़ें:- Punjab Politics : Captain का बड़ा बयान, कहा- सिद्धू को मंत्रालय से निकालने के बाद पाकिस्तान से आया था मैसेज… अखिलेश को हर हाल में सीएम बनाएंगे आपको बता दें कि, पहले मुलायम सिंह की सपा पार्टी से अलग होकर खुद की नई पार्टी बनाने वाले उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर से सपा के साथ मिल गए हैं और सपा के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। हाल ही उन्होंने कहा था कि हमने अखिलेश को अपना नेता मान लिया है और हर हाल में सीएम बनाएंगे। इस बार हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बजाए सपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।
Published

और पढ़ें