ताजा पोस्ट

Sardar Inderjit Singh ने थामा BJP का दामन, कहा- मेरे दादा जी पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का सपना किया पूरा

Byदिनेश सैनी,
Share
Sardar Inderjit Singh ने थामा BJP का दामन, कहा- मेरे दादा जी पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का सपना किया पूरा
नई दिल्ली | Inderjit Singh Joined BJP : भाजपा के लिए सोमवार का दिन कुछ रहा। आज पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह (Giani Zail Singh) के पोते सरदार इंद्रजीत सिंह (Sardar Inderjit Singh) ने भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। भाजपा का दामन थामने के बाद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि, उनके दादाजी ज्ञानी जैल सिंह की ख्वाहिश पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ज्ञानी जैल सिंह चाहते थे कि वह भाजपा में शामिल हो। यहीं नहीं, इस दौरान सरदार इंद्रजीत सिंह ने अपने दादा ज्ञानी जैल सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। ये भी पढ़ें :- PCB अध्यक्ष बने Rameez Raja, पद संभालते ही कहा-फिर पाकिस्तान को बना दूंगा सबसे खतरनाक टीम… केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिलवाई सदस्यता भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरदार इंद्रजीत सिंह (Sardar Inderjit Singh) को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें :- कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता Oscar Fernandes का निधन, पार्टी में शोक की लहर, PM Modi ने भी जताया शोक अपने दादा की मौत पर खड़े किए सवाल Inderjit Singh Joined BJP : भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में सरदार इंद्रजीत सिंह ने ज्ञानी जैल सिंह की दुर्घटना पर भी कई सवाल उठाए। हालांकि उन्होंने कहा कि वह आज इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते हैं, लेकिन ज्ञानी जैल सिंह की दुर्घटना हुई या करवाई गई यह एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। ये भी पढ़ें :- देश में Covid 19 Vaccination का आंकड़ा 75 करोड़ पार, WHO ने भारत को दी बधाई ये भी पढ़ें :- पुलिस भर्ती परीक्षा : कोटा रेल मण्डल ने प्रतियोगियों के लिए एग्जाम स्पेशल ट्रेन शुरू की, जानें टाइम और अन्य जानकारियां..
Published

और पढ़ें