भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। सिंधिया ने इस संबंध में स्वयं एक ट्वीट करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है।
इस वीडियो में भारती अपने निवास पर सिंधिया का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए दिखायी दे रही हैं। वहीं सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है 'वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती जी से आज भोपाल प्रवास के दौरान उनके निवास पर पहुंचकर भेंट की तथा आशीर्वाद लिया।'
सिंधिया सुबह ही विशेष विमान से यहां पहुंचे हैं। वे दिन में भोपाल के आसपास के जिलों में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
उमा भारती के निवास पर पहुंचे सिंधिया
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...