ताजा पोस्ट

पुलवामा में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान

ByNI Desk,
Share
पुलवामा में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान
श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने आज घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि त्राल के रतसुन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर घर-घर में तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया अब तक आतंकवादियों के साथ सामना नहीं हुआ है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
Published

और पढ़ें