ताजा पोस्ट

बाहरी नेताओं से भरी भाजपा की सूची

ByNI Desk,
Share
बाहरी नेताओं से भरी भाजपा की सूची
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। शुक्रवार को जारी हुई इस सूची में बाहर से आए अनेक नेताओं के नाम हैं। पार्टी ने इसमें सिर्फ छह मौजूदा विधायकों की टिकट काटी है। पार्टी की पहली सूची में 107 उम्मीदवारों की थी, जिसमें 20 विधायकों की टिकट काटी गई थी। बहरहाल, पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में बसपा, सपा और कांग्रेस से आए नेताओं के नाम हैं तो स्वैच्छिक रूप से रिटायर होकर राजनीति में आए पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण का भी नाम है। uttar pradesh assembly elections बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हाथरस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोड़ कर एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह को भी पार्टी ने टिकट दी है तो समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिली है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है। यह भी पढ़ें: विदेश नीति में क्या होता हुआ? Tickets of BJP MLAs भाजपा की इस सूची में तीसरे व चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम हैं। दूसरी सूची में कुल 85 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिनमें 15 महिलाएं हैं। पार्टी ने औरैया की बिधूना विधानसभा सीट पर विधायक विनय शाक्‍य की बेटी रिया शाक्‍य को प्रत्‍याशी बनाया है। विनय शाक्‍य पिछले दिनों ही स्‍वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में भाजपा छोड़ कर सपा में गए हैं। अब अगर सपा इस सीट पर उनको उम्मीदवार बनाती है तो पिता-पुत्री के बीच ही मुकाबला हो सकता है। सपा छोड़ कर भाजपा में गए पूर्व विधायक व मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्‍ता को इस सीट से टिकट मिलने की चर्चा थी। वे इसी सीट से 2012 में चुनाव जीते थे। uttar pradesh assembly elections
Published

और पढ़ें