ताजा पोस्ट

अपने ही दे रहे अखिलेश को झटका! अब इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

ByNI Desk,
Share
अपने ही दे रहे अखिलेश को झटका! अब इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा
लखनऊ | Sikandar Ali Resign from SP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को हार क्या मिली, अब तो उसके अपने नेताओं ने पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के कई नेता हार के बाद से सपा को छोड़ने में ही भलाई समझने लगे हैं और मजबूत सत्ताधारी पार्टी की ओर अग्रसर होते दिख रहे हैं। ऐसे में अब सहारनपुर के वरिष्ठ मुस्लिम नेता सिकंदर अली ने मुखिया जी अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ये भी पढ़ें:- क्या राजस्थान में होगी पीके की एंट्री मुखिया जी कर रहे समाज की अनदेखी गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी से कई मुस्लिम नेता नाराज दिखाई दे रहे हैं और बगावत पर उतरकर पार्टी को अलविदा कहने में लगे हैं। इसी के तहत अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सिकंदर अली ने भी मुखिया जी का साथ छोड़ दिया है। सिकंदर अली सपा के जिला महासचिव समेत कई पदों पर आसीन रह चुके हैं, लेकिन समाज की अनदेखी उनसे सही नहीं जा रही। बता दें कि सिकंदर अली ने विधानसभा चुनाव 2022 में सपा से टिकट की मांग भी की थी। सिकंदर अली ने तो यहां तक कह दिया है कि, अखिलेश ने ही भाजपा और मुसलमानों के बीच दूरी बढ़ाने का काम किया है और यहीं, कारण रहा है कि, उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। ये भी पढ़ें:- फिर मास्क हुआ अनिवार्य, दिल्ली में चेहरे पर मास्क नहीं तो 500 रुपए का जुर्माना अब मुलायम सिंह यादव वाली सपा नहीं रही.... Sikandar Ali Resign from SP: सिकंदर अली ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, आजम खान की गिरफ्तारी समेत कई मामलों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं। उनका आरोप है कि, अब यह वह सपा नहीं रही जो मुलायम सिंह यादव के समय थी। अखिलेश यादव मुस्लिम वोटरों की बदौलत ही जीत पाए हैं लेकिन उनकी समाज के प्रति इस तरह की बेरूखी ने साफ कर दिया है कि, वे जब एक विधायक के लिए खड़े नहीं हो सकते तो आम कार्यकर्ता का क्या साथ निभाएंगे। ये भी पढ़ें:- जहांगीरपुरी में गरजा बुलडोजर, सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दुकानों से लेकर मकानों में तोड़फोड़
Published

और पढ़ें