ताजा पोस्ट

शाह ने संस्कृति पर्व के विशेषांक का लोकार्पण किया

ByNI Desk,
Share
शाह ने संस्कृति पर्व के विशेषांक का लोकार्पण किया
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संस्कृति पर्व पत्रिका के विशेषांक भारत 1946-2020, नोआखाली से दिल्ली तक के ई-संस्करण का यहां वीडियो कांफ्रेन्स से लोकार्पण किया। विशेषांक नोआखाली से दिल्ली तक में भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय जी का अंतिम वक्तव्य, जो 1946 के कल्याण विशेषांक में छपा था, उसे पुनः प्रकाशित किया जा रहा है। शाह ने इस मौके पर कहा कि धर्म, अध्यात्म और दर्शन के साथ साथ अपने वास्तविक इतिहास की स्थापना बहुत जरूरी है और संस्कृति पर्व पत्रिका इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। संस्कृति पर्व पत्रिका भारतीय संस्कृति, दर्शन, साहित्य एवं अध्यात्म के विषयों पर केन्द्रित है, और इसका प्रकाशन पिछले दो वर्षों से हो रहा है । अभी तक प्रकाशित अंकों से अलग हट कर संस्कृति पर्व के इस विशेष अंक को प्रकाशित किया गया है । देश मे विगत कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनके कारण यह विशेषांक विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। गृह मंत्री ने कहा कि हनुमान प्रसाद पोद्दार ने जिस तरह गीता प्रेस से कल्याण का प्रकाशन किया उसी तरह संस्कृति पर्व उनकी विचार शैली और आध्यात्मिक पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही है। गीता प्रेस के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गीताप्रेस शब्द दिमाग में आते ही एक तस्वीर उभर कर सामने आती है, और मानस को भारतीयता से भर देती है। भारत वर्ष की महान प्राचीन गौरवशाली परम्परा और आधार ग्रंथो के बारे में यदि पूरी दुनिया को आज कोई भी जानकारी मिल सकती है, तो यह इस महान संस्था की ही देन है।
Published

और पढ़ें